चिलवनिया में दोनो सगे भाइयोंहत्याकांड के शामिल छह आरोपी गिरफ्तार

चिलवनिया में दोनो सगे भाइयोंहत्याकांड के शामिल छह आरोपी गिरफ्तार

उप्र बस्ती जिले में लालगंज थानाक्षेत्र के चिलवनिया हत्याकांड में शामिल आठ में से छह आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। मालूम हो बुधवार को रास्ते में मिट्टी पाटने के विवाद लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में रामप्रवेश सिंह (70) की मौत हो गई थी। मृतक के बेटे, पत्नी भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला व बलवा का केस पुलिस ने दर्ज किया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि चिलवनिया गांव निवासी रामप्रवेश सिंह हत्याकांड में शामिल रहे। आठ में से छह लोगों को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों में राजमणि सिंह, बबलू सिंह उर्फ तेज प्रताप सिंह, विशाल सिंह, विवेक सिंह, उर्मिला और रीमा शामिल हैं। शेष दो अभियुक्त शिवप्रताप सिंह व शिवम सिंह पुलिस के पकड़ से दूर हैं। सीओ ने बताया कि इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा, लाठी, डंडा, बांस बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ जितेन्द्र सिंह, एसआई देवीशरन यादव, शैलेन्द्रनाथ पाण्डेय, मुख्य आरक्षी हौसिला प्रसाद, रोहित यादव, आरक्षी रजनीश यादव, कृष्णा यादव, महिला आरक्षी अंजू राजभर व कल्पना रावत शामिल रहीं

Back to top button