पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का बिहार विधान परिषद से पत्ता साफ, लोकसभा की उम्मीद

पटना: बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा के हिस्से चार सीट जानी थी। लेकिन पार्टी ने पहले हम के संतोष मांझी को अपने हिस्से की एक सीट दे दी थी। बीजेपी ने शाहनवाज हुसैन और संजय पासवान का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने बिहार एमएलसी चुनाव में मुसलमान और पासवान का टिकट काट दिया है। कहा जा रहा है कि अल्पसंख्यक बिरादरी से आने वाले बड़े चेहरों में एक शाहनवाज हुसैन को लेकर बीजेपी लोकसभा चुनाव में कोई बड़ी रणनीति बना सकती है। वहीं संजय पासवान लंबे समय से दलित चेहरे के रूप में बीजेपी की प्रमुख पहचान रहे हैं, लेकिन दोनों का पत्ता गुल हो गया है।
बाकी तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का आज ऐलान कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा ने मंगल पांडेय को एक बार फिर से विधान पार्षद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं मंगल पांडेय के अलावा मोहन लाल गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम विधान परिषद के लिए तय किया गया है। दोनों नये चेहरे हैं। मोहन लाल गुप्ता मुंगेर के भाजपा नेता हैं। सम्राट चौधरी के करीबी माने जाते हैं। वे वैश्य कोटे से विधान पार्षद बनाये गये हैं। उन्हें पुरस्कृत कराने में सम्राट चौधरी ने अहम भूमिका निभाई। वहीं अनामिका सिंह पटना की नेत्री हैं। वे सम्राट चौधरी के साथ साथ भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े की करीबी मानी जाती हैं। जबकि मंगल पांडे बिहार भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। बिहार सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। ।ऐसी संभावना है कि विधान पार्षद बनने के बाद फिर से नीतीश सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। फिलहाल वह पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी हैं। वहीं, मोहन लाल गुप्ता मुंगेर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और तांती जाति से आते हैं। जबकि अनामिका सिंह राजपूत जाति से हैं। वह बिहार भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उधर, एनडीए की सहयोगी पार्टी जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और खालिद अनवर ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन कर लिया है। जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हम से संतोष सुमन ने भी विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। विधान परिषद में इस बार भाजपा के तीन विधान पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन और डॉ संजय पासवान शामिल थे। दोनों का पत्ता साफ कर दिया गया है। हालांकि शाहनवाज हुसैन लोकसभा टिकट के दावेदार भी हैं। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद के 11 सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव होना है। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button