संदेशखाली के अत्याचार का जबाव देना होगा टीएमसी और ममता को : शुभेंदु अधिकारी

सिलीगुड़ी: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अपनी सभी चार हालिया रैलियों के दौरान, संदेशखाली की महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर विरोध जताया था जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां जाने की जरूरत तक महसूस नहीं की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि जनता आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार सुनिश्चित करेगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी ने दावा किया कि पूरा देश संदेशखाली के लोगों के साथ है।
पीएम मोदी ने जताया था विरोध: उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृष्णानगर, आरामबाग, बारासात और सिलीगुड़ी में अपनी सभी जनसभाओं के दौरान संदेशखाली की माताओं और बहनों पर हुए अत्याचार को लेकर विरोध प्रकट किया है।”
संदेशखाली नहीं गईं ममता बनर्जी: अधिकारी ने दक्षिण अकरातला गांव में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “(संदेशखाली में) विरोध प्रदर्शन शुरू हुए दो महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां का दौरा करने जरूरत तक नहीं समझी। ‘भाजपा एक अलग तरह की पार्टी है’: उन्होंने कहा कि केंद्र सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से देश भर में लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा है, वहीं तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही। टीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मजूमदार ने कहा, ‘भाजपा एक अलग तरह की पार्टी है।’शुभेंदु ने आरोप लगाया, ”तृणमूल की छत्रछाया में तानाशाह बढ़ रहे हैं, हमने कहा कि शाहजहां के दिन खत्म हो रहे हैं। वह आज जेल में है। लेकिन केवल शाहजहां को ही अकेले जेल में नहीं डाला जाना चाहिए। जियाउद्दीन और आलमगीर को भी जेल होनी चाहिए। पूरे बंगाल में कम से कम 25 से 30 संदेशखाली हैं। भाजपा शाहजहां जैसे लोगों खिलाफ खून की आखिरी बूंद तक लड़ेगी।”साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में जितने भी अत्याचार हुए हैं, उनका हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने वामपंथियों पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि यह शाहजहां माकपा का बनाया हुआ है। परिणामस्वरूप, माकपा को शाहजहां के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।रविवार को शुभेंदु अधिकारी के निशाने पर तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी भी रहीं। उन्होंने कहा कि संदेशखाली जल रहा है और चोर ममता मुस्कुरा रही हैं। मैं जेहादियों के खिलाफ संदेशखाली की माताओं और बहनों द्वारा निभाई गई भूमिका को सलाम करता हूं। पूरा भारत संदेशखाली के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपके संघर्ष की सराहना की है। लेकिन ममता बनर्जी दो महीने से यहां नहीं आई हैं। लेकिन भाजपा नेता ने विकास को जेल में डाल दिया। यहां की माताओं पर पुलिस ने अत्याचार किया। इसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में देना होगा। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button