नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Basti News:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उप्र बस्ती जिले में वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का एक युवक किशोरी को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों आपबीती बताई । सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई पुलिस ने आरोपी नीलेश कुमार उर्फ सोनू के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया है कि रविवार को दोपहर करीब दो बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी गांव में बन रहे मकान पर जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में ही गांव का रहने वाला युवक नीलेश कुमार उर्फ सोनू मिल गया। वह बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह वहां से अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में आरोपी नीलेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गौर तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

Back to top button