बच्ची से छेड़छाड़ के उलाहने को लेकर हुई मारपीट

 

बांदा। मासूम के साथ छेड़छाड़ का उलहना देने पर पड़ोसियो ने एक ही परिवार के ऊपर चाकू डंडो से हमला कर घायल कर दिया। एक युवती के पैर में ट्रैक्टर चढा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।
अतर्रा थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली 4 वर्षीय मासूम शनिवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी 14 वर्षीय बालक मासूम को गोद में उठाकर घर के पीछे खेत में ले गया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच बहन को खोजता हुआ 7 वर्षीय भाई खेत पहुंच गया। उसने देख लिया। इस पर आरोपित ने भाई को दस रूपए देकर शांत रहने को कहा। भाई ने मामले की जानकारी मां को दे दी। खेत पहुंची मां को देख आरोपित भाग निकला। मासूम की मां आरोपित के घर उलहना देने पहुंची। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपित के घरवालो ने मासूम की मां समेंत छह लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया। एक युवक के कान में चाकू मार दिया। एक युवती के पैर में ट्रैक्टर चढा दिया। सभी घायलो को जिला अस्पताल लाया गया। मासूम की मां का आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही किया। थानाध्यक्ष अतर्रा का कहना है कि दोनो के बीच पुराना विवाद है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छेड़खानी जैसा कोई मामला नही है।

Back to top button