उद्योगपति आनंद महिन्द्रा ने एक्स पर पोस्ट कर निकिता को किया जॉब ऑफर

उद्योगपति आनंद महिन्द्रा ने एक्स पर पोस्ट कर निकिता को किया जॉब ऑफर

उप्र बस्ती जिले के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली किशोरी निकिता इन दिनों सुर्खियों में है। निकिता ने एलेक्सा डिवाइस की मदद से न सिर्फ अपने घर से बंदर को भगाया था, बल्कि सूझबूझ से अपने साथ खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को भी बचा लिया था। अब देश के प्रसिद्ध व्यवसायी आनंद महिन्द्रा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर उसे जॉब ऑफर किया है। इसके साथ ही बस्ती के प्रशासन ने भी उसे सम्मानित करने का निर्णय लिया है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘आज के समय में हम प्रौद्योगिकी के गुलाम बनेंगे या स्वामी, यह बड़ा सवाल है। इस लड़की की कहानी हमें दिलासा देती है कि प्रौद्योगिकी हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देती है। उसकी तेज सोच असाधारण थी। उसने जो किया, वह पूरी तरह से अप्रत्याशित है। उसके अंदर मजबूत नेतृत्व की क्षमता है। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद कभी वो कॉरर्पोरेट जगत में काम करने का मन बनाए तो हम उसे @ Mahindra Rise से जुड़ने का ऑफर देते हैं। निकिता ने अभी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दी है। उसके कॉमन सेंस से प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने अपनी कंपनी में उसे नौकरी ऑफर की है।

Back to top button