शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी गिरफ्तार
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221124_214030-2.jpg)
उप्र बस्ती जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले संजय यादव के साथ उसकी दोस्ती हो गई। उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती की। वह गर्भवती हो गई इसके बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया। सात माह का बच्चा पेट में पलने के बाद संजय उसे दवा कराने के बहाने शहर के एक नर्सिंग होम में ले आया। आरोप है कि यहां कोई दवा खिलाने के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया तो नवजात शिशु का गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद बेटी की लाश को ले जाकर कहीं फेंक दिया। जानकारी होने पर विरोध जताया तो जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। साथ ही शादी से इंकार करते हुए उसे घर से भगा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संजय के अलावा उसके माता-पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ एससीएसटी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है।