इटावा में मुस्लिम युवाओं ने फूल बरसा कर संघ के पद संचलन का किया स्वागत

इटावा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पद संचलन अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जीआईसी मैदान से होता हुआ शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरा जहां जगह-जगह उनका फूल माला से स्वागत किया गया। विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने एकता का संदेश देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पद संचलन पर पुष्प वर्षा कर जगह उनका स्वागत किया।
तहसील चौराहे पर सदर विधायक सरिता भदोरिया के नेतृत्व में, राजगंज चौराहे पर उर्मिला भदोरिया के नेतृत्व में जिसमें उषा वर्मा सत्संग प्रमुख सह प्रमुख पुष्पा पाराशर सहसंयोजका आरती शर्मा आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप जिला उपाध्यक्ष हैदर कुरैशी के नेतृत्व में साबित गंज चौराहे पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।