विकसित भारत का निर्माण करना है, कांग्रेस कर रही तुष्टिकरण की राजनीति: योगी

 

हरदोई।लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शाहाबाद कस्बे के अंबेडकर मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।
कस्बे के अंबेडकर मैदान में भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा राम का विरोध करने वाले की दुर्गति होना निश्चित है।आज पूरे देश में राम को लाने वाले दल की देश में सरकार बनाने का जनता ने मन बना लिया है।हमारा युवा बदले हुए भारत को देखेगा।भाजपा की सरकार बनने के बाद देश में आतंकवाद,नक्सलवाद को नेस्तनाबूत कर दिया गया है।कांग्रेस ने अपने एक प्रवक्ता पर रामलला के दर्शन करने के कारण कार्यवाही कर अपनी ओछी नियत का परिचय दिया है।देश आज विकास की गति पर चल रहा है चाहे रेलवे हो ब्रिज हो कारखाने हों मेडिकल हो हर क्षेत्र में आगे भारत आगे बढ़ रहा है।गंगा एक्सप्रेस वे हरदोई से होकर गुजर रहा है।जिस भारत का निर्माण देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है।उसमे रोजगार भी है विकास भी है सम्मान भी है।देश में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन का लाभ ले रहे हैं।60 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज का लाभ दिया जा रहा है।12 करोड़ लोगों को शौचालय दिए गए हैं।10 करोड़ महिलाओं को उज्जवला का लाभ मिल चुका है।4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल चुका है।पूरे देश में जो भी पात्र छूट गए हैं सरकार बनते ही उन्हें लाभ दिया जाएगा।भाजपा सबका सतह सबका विकास के एजेंडे पर काम करने वाली पार्टी है।बिना भेदभाव सभी को विकास का लाभ मिल रहा है।मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा सम्मान समृद्धि विरासत विश्वास सभी है।राम मंदिर का वादा पूरा किया है।विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कांग्रेस तुष्टिकरण और भेदभाव करने वाली सरकार रही है कांग्रेस ने किसी गरीब को राशन नहीं दिया।इसी तरह सपा भी भेदभाव की राजनीति करती है।आपकी आस्था का सम्मान भाजपा ने रखा है।हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी मंदिरों को धन आवंटित किया है।पिछली सपा सरकार में कब्रिस्तान को पैसा दिया जाता था शमशान को नहीं दिया गया।आने वाला नौजवान किसी के आगे हाथ न फैलाए इसलिए मोदी जी विकसित भारत का निर्माण चाहते हैं।जनसभा को पूर्व राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल, डा अशोक बाजपेई,प्रीतेश दीक्षित,आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल,क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी,सवायजपुर विधायक मानवेंद्र सिंह रानू,गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश,जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।जनसभा के संयोजक प्रीतेश दीक्षित और जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन बनाए गए।

Back to top button