टैम्पो सवार श्रद्धालू की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत,6 घायल

 

हादसे के बाद नाले में गिरा ट्रैक्टर, चालक फरार
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””

बांदा। ट्रैक्टर की टक्कर से टैम्पो सवार श्रद्धालू की मौत हो गई। छह लोग चोटहिल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी अर्जुन (27) बुधवार को कामद गिरी के दर्शन करने गया था। रात को वह चित्रकूट से टैंपो में बैठकर गांव आ रहा था। टैपो में 7 लोग सवार थे। जैसे ही टैंपो अतर्रा थाना क्षेत्र के गड़रा नाला के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टैंपो में टक्कर मार दिया। जिससे टैपो में सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आनियंत्रित ट्रैक्टर नाला में जा गिरा। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायलो को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने अर्जुन की हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button