पुलिस की बदसलूकी से फ​रियादी की बिगड़ी हालत अस्पताल में भर्ती

पुलिस की बदसलूकी से फ​रियादी की बिगड़ी हालत अस्पताल में भर्ती

उप्र बस्ती जिले में छावनी थाने पर फरियाद लेकर गए पीड़ित के साथ पुलिस कर्मियों ने बदसलूकी कर दी, इस वजह से पीड़ित की तबियत खराब हो गई। पीड़ित के बेटे ने उसे पीएचसी छावनी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती-पत्र दिया है। थानाक्षेत्र के ग्राम मल्लूपुर निवासी अशोक मिश्र ने एसपी को दिए पत्र में बताया है कि गांव के चकरोड की पैमाइश के लिए थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया था। इस पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित जब थाने पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि आपके खिलाफ पहले ही तहरीर पड़ी है सुलह कर लो। मना करने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी पीड़ित के साथ बदसलूकी करने लगे। एकतरफा दबाव बनाने से अशोक की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक छावनी राजेश तिवारी ने बताया कि अशोक की तबीयत पहले ही खराब थी। मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।

Back to top button