मोदी सरकार 3.0 में किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार 3.0 में किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग देखें पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। रक्षा, विदेश, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मंत्रालय भी भाजपा ने अपने पास ही रखा है।
इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम शामिल हैं।
चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय, गजेंद्र शेखावत को संस्कृति-पर्यटन और चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिला है। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह और जहाजरानी, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य और भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव हारने के बावजूद मंत्री बनाए गए रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय दिया गया है।
भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिला है। जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय मिला
अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी दिया गया है।
हरियाणा के पूर्व सीएम को भी अहम जिम्मेदारी मिली
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा व आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का जिम्मा मिला है। उनके साथ तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री और श्रीपद नाईक ऊर्जा राज्य मंत्री बने हैं।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाले राज्य मंत्री
1. जितिन प्रसाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. श्रीपद येसो नाइक विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
4. कृष्ण पाल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. रामदास अठावले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
6. राम नाथ ठाकुर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
7. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
8. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
9. वी. सोमन्ना जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
11 प्रो. एसपी सिंह बघेल
मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. सोभा करंदलाजे
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. कीर्तिवर्धन सिंह
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. बी.एल. वर्मा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. सुरेश गोपी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
17. डॉ. एल. मुरुगन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. अजय टम्टा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. बंदी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
20. कमलेश पासवान
ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
21. भागीरथ चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
22. सतीश चंद्र दुबे कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथारेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
25. दुर्गादास उइके जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
26.
रक्षा निखिल खडसे
युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
27.
सुकांत मजूमदार
शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
28.
सावित्री ठाकुर
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
29.
तोखन साहू
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
30.
राज भूषण चौधरी
जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. हर्ष मल्होत्रा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
34. मुरलीधर मोहोल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. पाबित्रा मार्गेरीटा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री