अयोध्या में हार के कारणों की समीक्षा करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

अयोध्या। भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के बाद दुनियाभर में सुर्खियों में आ गई यूपी में सबसे हॉट सीट फैज़ाबाद लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी के हार के कारणों की समीक्षा शुरू हो गयी है। बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सुबह अयोध्या पहुंचे। वह सबसे पहले मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की इनायतनगर में समीक्षा बैठक किए। इस बैठक में अवध क्षेत्र के प्रभारी कमलेश मिश्रा व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी दुर्विजय सिंह शाक्य भी मौजूद रहे। इसके साथ ही स्थानीय नेता भी मौजूद रहें। इनायतनगर के बाद बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक भाजपा कार्यालय पर हुई। सर्किट हाउस में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की चुनावी समीक्षा बैठक हुई। रुदौली व दरियाबाद विधानसभा की समीक्षा बैठक गुरुवार को होने की जानकारी पार्टी नेताओं ने दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी अयोध्या में ही रात्रि प्रवास करेंगे।

Back to top button