संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश

उप्र बस्ती जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के बेलभरिया गांव में संदिग्ध अवस्था में 43 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस व फोरंसिक टीम जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस को घटना की सूचना बगल में रहने वाली एक पड़ोसी महिला ने दी।
जानकारी के अनुसार पड़ोस में रहने वाली एक महिला बुधवार भोर में झाड़ू लगाने के उठी, तो उसने देखा उसके पड़ोसी आज्ञाराम चौहान (43) गली में खून से लथपथ पड़ा था। उसने आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। महिला ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने घटना स्थल का जांच किया। आज्ञाराम के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार आज्ञाराम के सिर और शरीर में कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आज्ञाराम अविवाहित था। अक्सर शराब के नशे में रहता था। आज्ञाराम के छत पर उसके बिस्तर के पास शराब और चिलम भी मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया छत से गिरकर मृत्यु की बात कह रही है।
संदिग्ध होने के कारण पुलिस जांच में जुटी पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि बेलभरिया गांव के लोगों के द्वारा शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलुओं पर घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ सकेगी।

Back to top button