भाजपा सरकार गिरेगी इन्तजार करिए:शिवपाल यादव

गोण्डा।भाजपा मे ऊपर से नीचे नीचे तक भ्रष्टाचार है सरकार फेल आफर अभी भी है सपा की तरफ से यह सरकार गिरेगी इन्तजार करिये ।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बृहस्पतिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या के रास्ते गोण्डा के वजीरगंज पहुंचकर पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह के घर पहुंचे और वहां पर रणविजय सिंह के माता के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शिवपाल शोकाकुल परिवार से मिले और उनको सांत्वना देते हुए। सपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और तमाम नेताओं से मिलने के बाद पत्रकारो से वार्ता करते हुए भाजपा और सरकार पर जमकर हमला बोला। जुबानी हमला बोलते हुए शिवपाल ने भाजपा सरकार को बेईमान कहा और कहा की पुलिस भर्ती में बेईमानी होगी।
अब तक सभी परीक्षाओं में पर्चे लीक हुए और इस सरकार में 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार बढ़ा है। इसमें ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार है और सरकार फेल है। शिवपाल ने कहा की आफर अभी भी सपा की तरफ से है और यह सरकार गिरेगी इंतजार करिए। वहीं चुटकी लेते हुए कहा की इतनी महंगाई में आउटसोर्सिंग से गुजारा नहीं होगा। 14 हजार मिलेगा 2 हजार दलाल ले लेंगे 8- 10 हजार में कैसे काम चलेगा। वहीं नेप प्लेट विवाद शिवपाल बोले के नेम प्लेट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है और ऐसा करके योगी सरकार विभाजन कर रही है।
आतंकवाद पर शिवपाल बोले की 10 साल में आतंकवाद पर सरकार रोक नहीं पाई। केंद्र सरकार की विदेश नीति फेल है जिसके चलते आतंकवाद पर लगाम नहीं लग रही। घुसपैठियों तक को खत्म नहीं कर पाई सरकार। यूपी के बजट पर प्रतिक्रिया दी और बोले की किसानों को बजट में कुछ नहीं मिला। शिक्षा और स्वास्थ्य को भाजपा ने बरबाद कर दिया। इसमें कुछ पूंजीपतियों को फायदा मिला है और यूपी चुनाव में भाजपा को हार मिलेगी इंडिया गठबंधन से फिर भाजपा हारेगी।