खुद आईएएस अधिकरी बता कर होटल और रेस्तरां में रेड कर वसूली करने वाली महिला और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

गाजियाबाद। खुद आईएएस अधिकरी बता कर होटल और रेस्तरां में रेड कर वसूली करने वाली महिला और उसके साथियों को कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से एक मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर लगी कार बरामद की गई है। साथ ही मोबाइल से कई फर्जी रेड के फोटो भी मिले है। महिला के साथ 3 अन्य साथियों को पकड़ा गया है।