हर घर हम फहराएं तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
हर घर हम फहराएं तिरंगा,
देश प्रेम एकता की गूंज गूंजें।
केसरिया त्याग,श्वेत सद्भाव,
हरा समृद्धि प्रतीक नभ लहरे।।
देख तिरंगा हों अरि भयभीत,
दुश्मन हों भयभीत जयचंद भगे।
जाति धर्म भाषा भेदभाव,
घातक उन्नति हित।
जन मन में देश प्रथम भाव,
सोल्लास हर पल जगे।।
हरा भरा हो भारत ग्यान विग्यान युक्त,
प्रगति पथ के हम पथिक बनें।
समृद्धि विरासत थाती सजो,
ग्यान विग्यान धर्म ध्वज फहरे।।
हर घर,,अटल,, फहराएं तिरंगा,
खुशी खुशी राष्ट्रीय पर्व मनायें।
स्वतंत्रता की इस थाती पर,
भारतीय हम तिरंगा फहरायें।।
@रामाधार पाण्डेय,,अटल,,
अठहत्तरवें स्वतंत्रता दिवस की बधाई।
जय हिन्द।
वन्देमातरम्।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳