गोरखपुर से काठमांडू जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी,14 की मौत

गोरखपुर से काठमांडू जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी,14 की मौत हो गई।इस बस में 40 यात्री सवार थे।

गोरखपुर के धर्मशाला से नेपाल जा रही थी UP 53 FT 7623 यात्री बस

शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम पर रजिस्टर है बस।

बचाव कार्य जारी।

नेपाल में 40 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस नदी में गिर गई है। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। रास्ते में बस तनहुन के अबुखैरेनी के पास मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है।

Back to top button