नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को दस साल कैद की सजा

अमेठी। जनपद के थाना फुरसतगंज क्षेत्र के गनेश राम का पुरवा निगोहा निवासी
शिवगणेश पुत्र रामअचल पाल को दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोप में रायबरेली की अदालत ने दोषी मानते हुए दस साल की कैद और 10 हजार के जुर्माना की सजा सुनाई है। शिवगणेश पर स्थानीय थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ 5 अप्रैल 2018 की शाम दुष्कर्म का आरोप लगा था। इसी केस में अदालत ने आरोपी को दुष्कर्म का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।