सिद्धार्थनगर में धर्म परिवर्तन कराने वाले दो नामजद आरोपित गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर में धर्म परिवर्तन कराने वाले दो नामजद आरोपित गिरफ्तार

उप्र सिद्धार्थनगर मोहाना थाना क्षेत्र के पननी गांव में कुछ लोगों को धार्मिक उपदेश देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से पननी गांव व दूसरा महराजगंज जिले का निवासी है।
मोहाना क्षेत्र के पननी गांव निवासी छेदी प्रसाद पुत्र जग्गू ने मोहाना थाने में तहरीर देकर कहा कि 15 सितंबर को गांव निवासी चंद्रभान पुत्र शेषमन के घर के अंदर फुल सिंह उर्फ पास्टर पुत्र हजारी निवासी जोगियाबारी थाना फरेंदा जिला महराजगंज अन्य सहयागियों के साथ गरीब लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा था। वह कह रहा था कि ईसाई धर्म अपनाने से भूतप्रेत व असाध्य रोगों से मुक्ति मिल जाएगी। मौके पर मौजूद 40 से 50 लोगों जिसमें पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल थे वहां पर वह हिन्दू धर्म के देवी देवताओं को अपशब्द कह रहा था। मैंने पहुंच कर हिन्दू धर्म के खिलाफ बोलने, ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का विरोध किया तो आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चंद्रभान पुत्र शेषमन निवासी पननी थाना मोहाना व फुल सिंह उर्फ पास्टर पुत्र हजारी निवासी जोगिया बारी थाना फरेंदा जिला महराजगंज व अन्य सहयागियों के खिलाफ धारा 352, 351(3), 3, 5(1) के तहत दर्ज कर नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Back to top button