दुष्कर्म की शिकायत करने पर दी धमकी

दुष्कर्म की शिकायत करने पर दी धमकी

उप्र बस्ती जिले के दुबौलिया पुलिस ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शिकायत करने पर धमकी दी और बाद में शादी करने का वादा किया। इसका फायदा उठाकर दुष्कर्म करता रहा। बालिग होने पर लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि रेप, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि वर्तमान में उनकी बेटी की उम्र 19 साल है। उनका आरोप है कि जब उनकी बेटी कक्षा नौ में पढ़ती थी। तब गांव का रहने वाला नीरज उसे छेड़ने लगा। धमकी देकर उसके साथ रेप किया। डरवश बेटी चुप रही और नीरज ने उसे शादी करने का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। फिर इसका फायदा उठाकर वह बेटी का शारीरिक शोषण करने लगा। बालिग होने पर बेटी ने जब शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया।

Back to top button