दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाने की को​शिश केस दर्ज आरोपी फरार

दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाने की को​शिश केस दर्ज आरोपी फरार

उप्र बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसे जिंदा जलाने की कोशिश के मामला आया है। पुलिस ने आरोपित के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दिया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अक्टूबर की शाम पांच बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। आरोप लगाया कि इसी दौरान गांव निवासी शंकर गौड़ ने उनके घर में घुसकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर घर में रखा डीजल छिड़क कर आग लगा दिया। उनकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस के अनुसार पीड़िता लखनऊ के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित शंकर गौड़ के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कप्तानगंज थाने के निरीक्षक अपराध राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपित घर से भगा हुआ है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Back to top button