भाजपा महिला मोर्चा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग

भाजपा महिला मोर्चा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग

उप्र बस्ती जिले में भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री ममता पांडेय रही। कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। जो देश को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंक‌ल्पित है।किसी भी राष्ट्र के निर्माण में आधी आबादी की भूमिका कि महत्ता से इनकार नहीं किया जा सकता है।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री शालनी मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पांडेय ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओ का क्या योगदान है इस विषय पर प्रकाश डाला। कहा कि नारी हमेशा राष्ट्र हित के लिए पुरुषों का साथ देने के लिए आगे आई है। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता महिला मोचा जिला अध्यक्ष रोली सिंह ने किया। तृतीय सत्र की अध्यक्षता जिलामंत्री मीना पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य ममता गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के समक्ष राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियां पर प्रकाश डाला। समापन सत्र की अध्यक्षता शिवा त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरी ने नये भारत का निर्माण,केंद्र सरकार का महत्व एवं उपयोगिता से कार्यकताओ अवगत कराया।

इस मौके पर जिला मंत्री सुधा सिंह, मीना पांडेय, शिवा त्रिपाठी, शिवानी सिंह, शैल त्रिपाठी, गोल्डी पांडेय, निवेदिता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button