सिलीगुड़ी में रंगारंग शोभायात्रा के साथ वार्ड उत्सव गीतांजलि का शुभारंभ
विधायक समेत भाजपा के नेताओं का मिला साथ, आने वाले सात दिनों तक गीतांजलि के माध्यम से होगी छुपी प्रतिभा की खोज

अशोक झा, सिलीगुड़ी: शहर के वार्ड 11 यानि बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर विधानचंद्र राय द्वारा बसाया गया मित्र सम्मेलनी हॉल, सबसे पुराना ऑटो स्टैंड, विधान मार्केट,सेठ श्री लाल मार्केट, कंबल पट्टी मार्केट, होंककांग मार्केट, फल सब्जी बाजार, मछली ओर मुर्गी बाजार के लिए जाना जाता है। यहां आने पर आपको लगेगा कि यह मिनी इंडिया है। यहां सभी जाति और धर्म के लोग नजर आएंगे। आज प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगारंग शोभायात्रा से वार्ड उत्सव गीतांजलि का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर वार्ड आयुक्त मंजूश्री पाल, नाँटू पाल, भाजपा विधायक शंकर घोष, वार्ड पार्षद अनिता महतो, शालनी डालमिया, विवेक सिंह, नगर निगम में विरोधी दल नेता अमित जैन सहित बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं और व्यापारी शामिल थे। इस मौके पर विधायक शंकर घोष ने कहा कि वार्ड उत्सव गीतांजलि आने वाले 7 दिनों में वार्ड के अंदर लोगों खासकर बच्चे बच्चियों की प्रतिभा की खोज होगी। वार्ड उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा जरूरतमंदों के बीच गरम कपड़ा वितरण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि इस मिनी इंडिया के लोग जानते है कि मंजूश्री पाल और नाँटू पाल 24 घंटा इस वार्ड ओर वार्ड की लोगों की सेवा करते है। नगर निगम से हटकर सांसद और विधायक से जरूरत पड़ने पर मदद दिलवाते है। इस वार्ड की दोनों ही पहचान है। यही कारण है कि टीएमसी के लाख प्रयास के बाद भी इन्हें पराजित नहीं किया जा सका है।