बुलंदशहर के पार्श्वनाथ घी प्लांट पर छापा, 50 लाख का नकली घी बरामद

बुलंदशहर: पार्श्वनाथ घी प्लांट पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी।

क़रीब 50 लाख रुपये कीमत का मिलावटी घी बरामद।

10 हज़ार लीटर बताया जा रहा है पकड़ा गया देसी घी।

प्लांट में घी बनाने का रासायनिक सामग्री, 27 लीटर देशी घी का फ्लेवर भी बरामद।

रासायनिक तत्वों से मिलावटी घी बनाकर फ्लेवर और एसेंस से दी जा रही थी देशी घी की खुशबू।

प्लांट से 27 घरेलू गैस सिलेंडर भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने किए बरामद।

बुलंदशहर के इमलिया क्षेत्र में पाश्र्वनाथ घी के प्लांट में अभी भी चल रही है रेड।

Back to top button