हज यात्रा के दौरान सियासी नारेबाजी करने पर होगी जेल केंद्र सरकार ने जारी किया एडवॉयजरी
हज यात्रा के दौरान सियासी नारेबाजी करने पर होगी जेल केंद्र सरकार ने जारी किया एडवॉयजरी
उप्र बस्ती जिले में हज यात्रा 2024 के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एडवॉयजरी जारी किया है। कर इस प्रकार की किसी भी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत दी गई है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग स्थानीय स्तर पर यात्रियों को इसके लिए जागरूक कर रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जो यात्री हज पर जा रहे हैं, उन्हें सऊदी अरब के नियमों को पालन करने के प्रति सजग किया जा रहा है। हज यात्री वहां किसी भी प्रकार की गतिविधियों में शामिल न हों, जिससे उनके लिए वहां समस्या खड़ी हो जाए। जानकारों का कहना है कि इस समय फिलिस्तीन की समस्या अरब में सबसे ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है। अमेरिका, यूरोप, अरब के कई देशों में इसे लेकर धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। जिस समय पूरे विश्व के मुसलमान मक्का व मदीना में जमा होंगे तो ऐसे अवसर पर फिलिस्तीन के हक में नारेबाजी, बैनर और झंडा फहराने की घटना हो सकती है। इसे लेकर सऊदी सरकार पहले से ही सतर्क है। कुछ वर्ष पूर्व हज में हुए ऐसे ही एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सऊदी अरब को गोली तक चलानी पड़ी थी। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मक्का मुकर्रमा, मदीना मुनव्वरा में पवित्र मस्जिदों पर झंडे या किसी प्रकार का बैनर फहराना, सऊदी सुरक्षा कर्मियों के साथ झगड़ा या बहस करना, धरना देना, किसी भी तरह की नारेबाजी करना सऊदी अरब के कानून के तहत सख्त वर्जित है। ऐसा करने वालों को सऊदी अधिकारी गिरफ्तार कर सकते हैं। उन पर भारी जुर्माना लगाए जाने के साथ ही सऊदी में प्रवेश पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसी के साथ हज यात्रियों से यह भी कहा गया है कि हज यात्रा पर जाने वाले वहां किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल न हों। ऐसा करते हुए पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।