पुत्र ने पिता को बोलेरो से कुचल डाला,दूर तक घिसटता चला गया पिता

 

– जानकारी होने पर बरातियों और परिजनों में मचा कोहराम,शादी की खुशियां मातम में बदली ”

बांदा। बड़े पुत्र की बारात लेकर गये पिता को मझले पुत्र ने बुलेरो से कुचल डाला। दस मीटर तक घसीट ले गया। जिससे पिता की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही शादी की सभी रस्मे रोक दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसण्डा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी 60 वर्षीय गनेश के बड़े पुत्र विनोद की गुरूवार को शादी थी। बरात बदौसा थाना क्षेत्र के पौहार गांव के मजरा कुम्हारन पुरवा निवासी कमलेश के प्रजापति के घर गयी थी। रात करीब दो बजे द्वारचार की रस्म हो रही थी। द्वारचार में महिलाए कलस लिए खड़ी थी। कलस में महिलाओ को साड़ी देना था। दूल्हे का मझला भाई बुलेरो लेकर जनवासे साड़ी लेने जा रहा था। वह बुलेरो को बैक कर रहा था। रास्ते में उसका पिता गनेश लघूशंका के लिए बैठा था। बुलेरो ने उसे कुचल दिया और दस मीटर तक घसीट ले गया। अंधेरा होने की वजह से दूल्हे का भाई कुछ समझ नही पाया। दूल्हे का भाई वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ देर के बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणो ने देखा तो बरातियो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बरातियो ने देखा तो वह दूल्हे का पिता निकला। खबर मिलते ही शादी वाले घर में अफरा तफरी मच गई। घायल गनेश को तत्काल सीएचसी अतर्रा ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Back to top button