गोण्डा में अश्लील वीडिओ वायरल करने की धमकी से परेशान दो सगी बहनों ने नदी में छलांग लगाकर दी जान

 

गोण्डा।अश्लील वीडिओ वायरल करने की धमकी से परेशान दो सगी बहने बुसुही नदी में छलांग लगा जान दे दी है।पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणो की कडी मशक्कत के बाद उफनाती नदी से दोनो शवो को बरामद कर लिया गया है।

मनकापुर कोतावाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तामापार के गांव गोफा मे सोमवार सुबह लगभग पांच बजे उस समय अफरा-तफरी मच गयी।लोगो ने बताया की गांव की दो लड़किया बुसुही नदी मे छलांग लगा दी है। गांव के उत्तर पांच सौ मीटर दूरी पर बह रही बुसुही नदी की ओर लोग दौड पडे नदी के किनारे  पहुंचे तो पता चला सुरेश कोरी की दो पुत्रिया सुनीता 19 व पुनीता 17 ने नदी मे छलांग लगा दी है। तत्काल ग्रामीणो ने मनकापुर कोतवाली पुलिस सहित 112 डायल कर सूचना दी मौके पर पहुंचे कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा सहित पुलिस कर्मी व ग्रामीणो मे नदी मे खोजने का प्रयास शुरू किया नदी मे पानी अधिक होने से नदी काफी उफान मे है।

कोतवाली पुलिस ने तत्काल एनडीआरफ टीम को सूचना दी लेकिन एनडीआरफ टीम पहुंचती की उसके पहले ग्रामीणो ने घंटो की कडी मशक्कत के बाद दोनो लडकियो के शव उफनाती नदी से बरामद कर लिया है।

दोनो सगी बहिनो के पिता सुरेश कोरी ने बताया की मेरी बडी लडकी की शादी अशोक कुमार निवासी ग्राम पंचायत पचपुती जगतापुर कोल्हारगांव के साथ हुई है। दस दिन पूर्व दोनो पुत्रियां अपने जीजा के घर गयी थी।बीते शुक्रवार को जीजा के घर से वापस आयी थी।जीजा के घर वापस आने के बाद उसने लडकियो के मोबाइल पर फोन करके गाली-गलौज देते हुए धमकी दी की तुम्हारी शादी किसी से नही होने देगे ।तुम्हे हमारी बनकर रहना है नही फेसबुक पर अश्लील वीडिओ वायरल कर देगे। जिससे वह काफी परेशान थी।सारी बात बताने के बाद सोमवार सुबह लगभग पांच बजे दोनो लडकिया घर से यह कहकर निकली की जा रही हुई अब आप लोगो से कभी नही मिलूगी। मै पीछे पीछे दौडा और दोनो लडकिया हमारे सामने ही नदी मे छलांग लगा दी।

मनकापुर कोतवाल संतोष मिश्रा ने बताया की नदी से दोनो लडकियो के शव बरामद कर लिए गये है। शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए उचित धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button