दिन दहाड़े महिला की चेन छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

दिन दहाड़े महिला की चेन छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

उप्र बस्ती जिले में राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन लिया और फरार हो गये। जानकारी के अनुसार गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी अशोक कुमार मंगलवार को कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा गांव में पत्नी के साथ रिश्तेदारी में आये थे। बुधवार को दिन में लगभग दो बजे अपने पत्नी पूनम देवी के साथ बाइक से वापस घर जा रहे थे। रामजानकी मार्ग पर लिटिल फ्लावर स्कूल के पास पीछे से पंहुचे बाइक सवार बदमाश ने बाइक पर बैठी पूनम के गले से चेन खींचकर धक्का दे दिया। अशोक कुमार बाइक लेकर गिर गए जिससे पूनम को चोटें भी आई। जिसके बाद बाइक सवार बदमाश कलवारी की तरफ फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दिया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button