सर्वोदय विद्यालयों में मनाया गया वृक्षारोपण जन अभियान-2023

सर्वोदय विद्यालयों में मनाया गया वृक्षारोपण जन अभियान-2023
▪️ समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त सर्वोदय विद्यालयों, छात्रावासों एवं वृद्धाश्रमों में किया गया वृक्षारोपण
▪️ लक्ष्य के अनुरूप लगाए गए 25000 वृक्ष
▪️पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

*बयान* – “ माo मुख्यमंत्री जी के आह्वान एवं प्रेरणा से समस्त सर्वोदय विद्यालयों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया है। वृक्ष हमारी विरासत हैं, जिन्हे हमारी युवा पीढ़ी संरक्षित करने में पूर्ण योगदान दे रही है।“
-असीम अरुण, राज्य मंत्री(स्व.प्र.) समाज कल्याण, उoप्रo।

वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के लोकपर्व में शामिल होते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त सर्वोदय विद्यालयों, अनुसूचित जाति छात्रावासों एवं वृद्धाश्रमों में वृक्षारोपण किया गया। विभाग को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप 25000 वृक्षों को लगाते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं, एवं वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों द्वारा पौधे लगाने के साथ ही पौधे बचाने का भी संकल्प लिया गया।
प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम द्वारा बलरामपुर के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सेखुई कला में वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। अभियान में संबंधित जिलों के जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं मंडलीय उपनिदेशक द्वारा भी अभियान में शामिल होकर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया ।

Back to top button