बिहार के लोगों में सरस्वती, लक्ष्मी और विश्वकर्मा का वास: सुधीर कुमार,महानिरीक्षक एसएसबी
इनके अथक परिश्रम से विकसित भारत का हुआ निर्माण
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG-20240916-WA0082-780x470.jpg)
अशोक झा, सिलीगुड़ी: बिहारी कल्याण मंच के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए सुधीर कुमार, महानिरीक्षक (सशस्त्र सीमा बल, फ्रंटियर सिलीगुड़ी) ने कहा की वह भले ही बिहारी नहीं है परन्तु उन्हें बिहारी कहलाने में गर्व महसूस होता है। मेरी कर्मभूमि बिहार के नेपाल बॉर्डर स्थित छीतैना से जुड़ा था। मेरा मानना है की बिहार और बिहार वासियों ने मां सरस्वती, लक्ष्मी और विश्वकर्मा की असीम कृपा है। यह धरती राम की प्यारी मां सीता की पावन भूमि है। आपको इस प्रकार संगठित और एकता सूत्र में बंधे देख काफी खुशी होती है। उन्होंने कहा की आपकी यही एकता समाज राज्य और राष्ट्र को ऊंचाइयों पर ले जाता है। आपके कर्म और संस्कार ही है की आप सभी क्षेत्र में नजर आते है। आपके अथक प्रयास से राष्ट्र को विकसित करने में सहायता मिलता है। जन्म से हम किसी भी प्रांत के क्यों ना हो हम भारतीय है इसलिए भारतीयता के वह अनमोल विचार वसुधैव कुटुंबकम् को सदा अपने समाज और संगठन में मजबूती से शामिल कर इसपर अमल करे।