बंगाल में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने थाना को किया आग के हवाले

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टीएमसी विधायक के खिलाफ रोष

अशोक झा, कोलकोता: अभी आर्जिकर का मामला शांत भी नही हुआ है की दक्षिण 24 परगना के जयनगर के महिषमारी इलाके में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। शुक्रवार रात एक तालाब से बच्ची का शव बरामद हुआ, जिसे लेकर पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया जा रहा है। परिवार के लोगों का आरोप है की स्थानीय विधायक ने भी सहानभूति के बदले धमकी दी। कहा की अगर जायदा करोंगे तो उल्टा मामला होगा।आक्रोशित भीड़ ने शनिवार को थाने पर हमला किया, पुलिस कैंप में आग लगा दी, और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। शुक्रवार को नौ साल की बच्ची, जो चौथी कक्षा की छात्रा थी, कोचिंग सेंटर से घर नहीं लौटी। उसके परिवार ने महिषमारी पुलिस फाड़ी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जयनगर थाने में शिकायत करने को कहा गया। परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।रोजाना महिलाओं के खिलाफ हो रही बर्बरता की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कोलकता कांड के कुछ ही घंटों बाद एक महिला की लाश मिली थी और अब एक बार फिर से एक लड़की का शव नहर में मिला हैं। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक लड़की का शव मिलने के बाद तनाव ज्यादा फैल रहा हैं। लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और माना जा रहा है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया है और बाद में उसे मारकर नहर में फेंक दिया गया है। इस खबर के आने के बाद महिला जिस समुदाय से हैं उस समुदाय में व्यापक आक्रोश और अशांति फैल गई। ट्यूशन क्लास से घर लौटते वक्त लड़ी का बलात्कार और हत्या?रिपोर्ट के अनुसार, लड़की ट्यूशन क्लास से घर लौट रही थी, तभी वह लापता हो गई। उसके परिवार ने गहरी चिंता में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, उनका आरोप है कि सहायता प्राप्त करने के बजाय, उन्हें पुलिस से उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। आज सुबह लड़की का शव मिलने पर, स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस पर समय पर कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया, जिसके कारण यह दुखद परिणाम हुआ।लड़की का शव मिलने के बाद पूरे गांव में हिंसा भड़की, अशांत दिखे लोग: ऑनलाइन कई वीडियो सामने आए, जिसमें ग्रामीणों का एक समूह, जिसमें ज्यादातर महिलाएं थीं, लाठी लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही थीं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं। एक अन्य वीडियो में स्थानीय लोगों को पुलिस द्वारा समय पर शिकायत दर्ज न करने पर अधिकारियों को घेरते और उनसे भिड़ते हुए दिखाया गया है।ग्रामीणों को पुलिस अधिकारियों से भिड़ते हुए देखा गया: एक वीडियो में ग्रामीणों को पुलिस अधिकारियों से भिड़ते हुए, लाठी-डंडों से पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करते और पत्थरबाजी करते हुए भी दिखाया गया है। स्थानीय लोगों ने गुस्से में बाइक और अन्य सार्वजनिक संपत्ति को भी तोड़ दिया। समुदाय अब मामले की गहन जांच और पीड़ित के लिए न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस से इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी गंभीर घटनाओं के प्रति अपनी प्रतिक्रिया में सुधार करने का आग्रह किया गया है।भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल में एक और चौंकाने वाली घटना में कुलतली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कृपाखली इलाके में ट्यूशन से लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों को नदी के किनारे से उसका शव मिला।”

उन्होंने आगे लिखा, “गुस्साए ग्रामीणों ने कुलतली पुलिस स्टेशन पर हमला किया, क्योंकि उन्होंने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया क्योंकि बलात्कारी जाहिर तौर पर मुस्लिम है और पश्चिम बंगाल पुलिस कार्रवाई करने में अनिच्छुक है, क्योंकि इससे ममता बनर्जी नाराज हो सकती हैं। दुर्गा पूजा के दौरान जब पश्चिम बंगाल देवी शक्ति का उत्सव मनाता है, महिलाएं और लड़कियां असुरक्षित होती हैं। जब तक राज्य के मामलों की कमान संभालने वाली असुरी शक्तियों को नहीं हराया जाता, तब तक महिलाओं के खिलाफ अपराध बेरोकटोक जारी रहेंगे। बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ममता बनर्जी को जाना होगा।”

Back to top button