नोएडा के हवा की सेहत हो रही है खराब

मौसम में बड़ी तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। मध्य रात्रि के बाद खुले स्थानों पर अब ठंड का अहसास होने लगा लगा है। लेकिन अभी ठंड की आहट आने का अनुमान मौसम विभाग नवंबर के पहले सप्ताह से मान रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह के बाद रोजाना तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन पलूशन लोग को अभी से परेशान करने लगा है। सुबह और शाम में स्मॉग का असर दिखने लगा है। वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के हवा की सेहत लगातार खराब हो रही है।
नोएडा ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आज का अधिकतम तापमान में 1 डिग्री के बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान स्थिर रहते हुए 21 डिग्री के आसपास ही रहेगा। तापमान में अलग एक सप्ताह तक यही स्थिति बनी रहेगी। लेकिन प्रदूषण के स्तर में गिरावट होगी। हवाओं की गति कम होने को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। मंगलवार को हवाओं की गति 3 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। जबकि ह्यूमिडिटी का स्तर 45 प्रतिशत रहा। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई बेहद खराब स्थिति में रहा। यहां का एक्यूआई 206 और नोएडा का एक्यूआई 170 दर्ज किया गया, जो मॉडरेट श्रेणी में रहा। दशहरा के बाद हुई आतिशबाजी को भी इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। प्रदूषण के खराब स्तर पर बने रहने के पूर्वानुमान चलते कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (GRAP-1) को दिल्ली एनसीआर में लागू कर दिया गया है। यानि अब रेस्तरां में तंदूर जलाने, कहीं पर कूड़ा फेंकने पर जुर्मना और सख्त कार्रवाई हो सकती है। वहीं, ग्रैप के लागू हो जाने के बाद लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल नहीं कर सकते। दिल्ली एनसीआर में ये बंदिशें मंगलवार की सुबह से लागू हो गई हैं। अब देखना ये है कि नोएडा प्राधिकरण इसको लेकर कितना निगरानी कर पाती है।

Back to top button