24 को कोलकोता का दौरा कर सकते है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

अशोक झा, कोलकोता: हाल ही में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर विधानसभाध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार दिल्ली गए थे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ बैठक की। आरजी कर मामले को लेकर राज्य में हलचल बढ़ी है। जूनियर डॉक्टरों ने अनशन शुरू किया है। इसी संदर्भ में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दीपावली से पहले कोलकाता आने की संभावना है। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो वे 24 अक्टूबर को राज्य में आएंगे। जानकारी के अनुसार, शाह पार्टी की कोर समिति के साथ एक अलग बैठक कर सकते हैं। कुछ दिन पहले शुभेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करने गए थे। आरजी कर मामले के संदर्भ में राज्य के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई थी। अब अमित शाह खुद राज्य में आ रहे हैं। 24 अक्टूबर को वह कोलकाता पहुंचेंगे और उस दिन भाजपा के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम सॉल्ट लेक के ईजेडसीसी में आयोजित होगा, जहां पार्टी के सांसद, विधायक और विभिन्न स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। शाह के कोलकाता दौरे की तैयारियां पार्टी के भीतर पहले से शुरू हो चुकी हैं। वह केवल सदस्यता अभियान की शुरुआत ही नहीं, बल्कि राज्य में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी दिशा-निर्देश दे सकते हैं। इस बीच, अमित शाह के कोलकाता आने से पहले भाजपा आरजी कर मामले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हमले जारी रखे हुए है। इस दिन शुभेंदु अधिकारी और उनके समर्थक पूजा कार्निवाल का बहिष्कार करने के लिए सड़कों पर उतरे थे।

Back to top button