नॉर्थ बंगाल पुष्प प्रदर्शनी 13 फरवरी से

6 दिनों तक उत्तर बंगाल सिक्किम के पुष्प उत्पादक और प्रेमी लेंगे इसमें भाग

 

अशोक झा, सिलीगुड़ी: नॉर्थ बंगाल पुष्प प्रदर्शनी ओर पुष्प मेला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ 13 फरवरी से कंचनजंघा स्टेडियम मेला ग्राउंड में होगा। यह 6 दिनों तक फूल और पौधों के प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र होगा। सिलीगुड़ी हार्टिकल्चर सोसाइटी के तत्वावधान में मेला का आयोजन 41वें साल कर रहा है। इस अवसर हार्टिकल्चर सोसायटी के अध्यक्ष नांटू पाल सचिव प्रशांत सेन, तमाल मजूमदार और वापी पाल समेत अन्य पदाधिकारी की मौजूदगी में इस पुष्प प्रदर्शनी पर विस्तार से जानकारी दी। हर वर्ष यह प्रदर्शनी पांच दिनों का होता था लोगो की मांग को देखते हुए इस वर्ष इसे छह दिनों के लिए किया जा रहा है। अध्यक्ष नांटू पाल सचिव प्रशांत सेन ने कहा कि फूल मेला के माध्यम से हम पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दे रहे हैं। लोगों से अपील की जाएगी कि अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए ताकि पर्यावरण में संतुलन बना रहे। बिल्डिंग प्लान बनाते समय भी ध्यान रखे कि बड़े-बड़े पेड़ लगाने का नियम अनिवार्य रूप से लागू हो। दर्शकों को जागरूक करने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कंचनजंगा स्टेडियम मेला ग्राउंड में सिलीगुड़ी हार्टिकल्चर सोसायटी के सचिव प्रशांत सेन ने कहा कि मेले में 300 पॉट प्रदर्शित किए गए हैं वहीं 75 नर्सरी आने की उम्मीद है। बालुरघाट से आया काला टमाटर इस वर्ष आकर्षण बिंदु है। पहली बार इस तरह का टमाटर आया है। इस… में फूलों के अलावा फलों, सब्जियों और कैक्टस सहित अन्य कई प्रजातियों के फूल भी प्रदर्शित किए गए हैं।इस मेले में फूलों के अलावा फलों, सब्जियों और कैक्टस सहित अन्य कई प्रजातियों के फूल भी प्रदर्शित किए जाएंगे। जलपाईगुड़ी से चंद्रमल्लिका आयेंगे।जिस पर एक ही डाल पर दो हजार फूल खिले हुए नजर आएंगे। बहुत से लोगों ने अपने घरों की छत पर बगीचा बनाया है। छत पर कई किस्में फूलों और सब्जियों की लगाने का शौक है। इस तरह के लगभग 300 पॉट आयेंगे। इस अवसर पर सीइओ, एसजेडीए प्रियंका सिंगला ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी क्रम में सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जहां पर मालंचा और अन्य सांस्कृतिक ग्रुप के द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा।

Back to top button