Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » T से तुष्टिकरण, M से माफियाराज और C से कटमनी… बंगाल के चुनावी रण में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

    T से तुष्टिकरण, M से माफियाराज और C से कटमनी… बंगाल के चुनावी रण में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressApril 12, 2026 बंगाल

     

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने कांग्रेस, वामपंथी दलों व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर कड़े प्रहार किए। सोनामुखी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि तृणमूल के शासन में यहां बहुत तांडव हुआ है।हमारे कार्यकर्ता सुमन को गोली मार दी गई. स्वरूप घोष, पलाश घोष, उत्पल दास जैसे कार्यकर्ताओं के घर उजाड़ दिए गए. सुशोभन का हाथ काट दिया. तृणमूल की गुंडागर्दी के ऐसे अनगिनत उदाहरण भरे पड़े हैं. सीएम ने बंगालवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली में मोदी जी हैं, पश्चिम बंगाल में भी आप भाजपा सरकार लाइए, डबल इंजन सरकार दंगाइयों का इलाज कर देगी. तृणमूल व वामपंथी गुंडों का उपचार केवल भाजपा सरकार के पास है. सीएम योगी ने स्थानीय भाषा में संवाद स्थापित करते हुए कहा कि अब बंगाल में ‘खेला’ बंद और भाजपा की जीत से विकास शुरू होगा. उन्होंने मंच से भाजपा प्रत्याशियों सोनामुखी से दिबाकर घरामी, इंडास से निर्मल धारा व बरजोड़ा से बिलेश्वर सिंघा को जिताने की अपील की.
    बांग्लादेश में दलित हिंदू की हत्या पर ममता दीदी मौन
    सीएम योगी ने कहा कि कुछ दिन पहले बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की निर्मम हत्या हुई. इसके खिलाफ भाजपा ने आंदोलन किया, लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी मौन रहीं. भय था कि बोलने पर उनका मुस्लिम वोट न खिसक जाए. वोटबैंक के सौदागर बंगाल की डेमोग्रॉफी को बदलना चाहते हैं. कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस को भावी पीढ़ी के साथ खिलवाड़ करने की छूट न दीजिए. ये लोग नवरात्रि आयोजन में व्यवधान पैदा करते हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. हम सब मिलकर बंगाल का पुराना वैभव लौटा सकते हैं. मैं इसी आह्वान के साथ आपके बीच आया हूं। यहां कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलने दी जाएगी। कोई भी माई का लाल बंगाल की संस्कृति, आन-बान-शान से खिलवाड़ नहीं कर सकता. मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश बंगाल वासियों के साथ खड़ा है. हम टीएमसी के देशद्रोही मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे. जिस तरह भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी को अराजकता, दंगा व कर्फ्यू मुक्त बनाया है, सरकार बनने पर वैसे ही बंगाल को भी बनाएंगे।
    तूफानों से टकराकर भी हार नहीं मानती बंगाल की धरती
    सीएम योगी ने कहा कि बंगाल वंदे मातरम की धरती है. यह धरती तूफानों से टकराकर भी हार नहीं मानती. सीएम ने गुरुदेव रविंद्र नाथ ठाकुर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, जगदीश चंद्र बसु, स्वामी प्रणवानंद, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे राष्ट्रनायकों को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक देश-एक संविधान का जो सपना देखा था, उसे पीएम मोदी ने साकार किया. अब बंगाल का नौजवान भी कश्मीर में संपत्ति खरीद सकता है.
    कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बना दिया: सीएम ने कहा कि कभी भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन रहे बंगाल को पहले कांग्रेस, फिर वामपंथियों और 15 वर्ष से तृममूल कांग्रेस ने कंगाल बनाकर रख दिया है. यहां चक्रवात में मिली सहायता और गरीबों के हक का पैसा भी टीएमसी के गुंडे खा जाते हैं. मछुआरों व किसानों से झूठे वादे किए जाते हैं. यहां विकास नहीं, सिर्फ वसूली तंत्र हावी है. कभी शिक्षा, संस्कृति, कला व उद्यम की भूमि बंगाल अब बदहाल है, कंगाल है. टीएमसी मां-माटी-मानुष का नारा देती है, लेकिन उसका आचरण इससे उलट है. बंगाल में मां रो रही है, माटी घुसपैठियों के कब्जे में जा रही है, मानुष भयभीत है. बंगाल में राजनीतिक हत्याएं, हत्या के प्रयास और बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है।
    माफिया व गुंडों की पसली तोड़ता है बुलडोजर
    सीएम ने टीएमसी मतलब तुष्टिकरण, माफियाराज व कट-मनी/करप्शन बताया. उन्होंने कहा कि टेरर व तुष्टिकरण, माफियाराज व कटमनी का जवाब केवल डबल इंजन की भाजपा सरकार दे सकती है. 2017 के पहले यूपी में इससे भी खराब सरकार थी. हर दूसरे दिन दंगा होता था. चारों ओर अराजकता, अव्यवस्था व दंगे होते थे. सत्ता के समानांतर माफिया की सरकार चलती थी. 2017 में यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद से न कर्फ्यू है, न दंगा है, अब सब चंगा है. माफिया व टेरर पर यूपी का बुलडोजर धड़धड़ाकर चलता है. बुलडोजर न केवल सड़क बनाता है, बल्कि माफियाओं और बेटी-बहन की इज्जत पर हाथ डालने वाले गुंडे की पसली भी तोड़ता है. बुलडोजर माफिया की संपत्ति को कब्जे में लेकर गरीबों के लिए मल्टीस्टोरी आवासीय सुविधा देने का काम भी करता है.
    हर घर पर भगवा लहराता दिखाई देगा
    सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती. मस्जिदों से शोरगुल नहीं होता. गोहत्या पर प्रतिबंध है. यूपी में अब लव जेहाद-लैंड जेहाद नहीं है. वह रामराज्य की स्थापना भूमि है. कांग्रेस, टीएमसी, सपा व राजद ने राम मंदिर का विरोध किया, लेकिन रामभक्तों के कारण अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया. जिस दिन 145 करोड़ का भारत मोदी जी की आवाज में आवाज मिलाकर चलेगा, भारत विरोधी ताकतों के हौसले पस्त हो जाएंगे और हर घर पर भगवा लहराता दिखाई देगा.
    तृणमूल ने खड़ा किया बंगाल की पहचान का संकट
    सीएम योगी ने कहा कि तृणमूल ने बंगाल की पहचान को संकट में लाकर खड़ा कर दिया. पीएम मोदी गरीबों के मकान, राशन, स्वास्थ्य, किसान, गांव के विकास के लिए जो पैसा भेजते हैं, वो पैसा टीएमसी के गुंडे हजम कर जाते हैं. आज यूपी में 40 हजार बड़े उद्योग व 96 लाख एमएसएमई यूनिट कार्यरत हैं. हमने एमएसएमई में 3 करोड़, बड़े उद्योगों में 65 लाख और सरकारी विभागों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी दी है. बंगाल की तृणमूल सरकार बताए, 15 वर्ष में कितने नौजवानों को नौकरी दी. 12 हजार एमएसएमई यूनिट बंद होने के साथ ही बड़े पैमाने पर बंगाल से उद्योग पलायन कर रहे हैं.
    कभी कल्चरल कैपिटल, अब क्राइम कैपिटल के रूप में पहचान
    सीएम ने कहा कि कभी भारत की कल्चरल कैपिटल के रूप में प्रसिद्ध बंगाल अब क्राइम कैपिटल के रूप में पहचाना जा रहा. यह टीएमसी की अराजकता के चलते बदनुमा धब्बा बनकर पहचान के लिए मोहताज हो रहा है. टीएमसी सरकार देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर यहां की डेमोग्राफी बदलना चाहती है. बांग्लादेश बॉर्डर पर 570 किमी. फेंसिंग के लिए केंद्र सरकार ने पैसा दिया है, लेकिन टीएमसी सरकार क्लीयरेंस नहीं दे रही, क्योंकि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को घुसाकर आपके हक पर डाका डालने और बंगाल की डेमोग्रॉफी को बदलने का कुत्सित कार्य करना चाहती है.
    भारत में होगी मां काली-मां गंगा की पूजा, हर नागरिक करेगा जय श्रीराम का उद्घोष
    सीएम योगी ने कहा कि ममता दीदी को राम नाम से नफरत है. वह रामनवमी की शोभाय़ात्रा नहीं निकलने देती हैं. दुर्गापूजा में व्यवधान पैदा करती हैं. ईद पर गोहत्या की छूट देती हैं. बांग्लादेशी घुसपैठियों को घुसपैठ कराती हैं. बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की हत्या पर मौन रहती हैं. डबल इंजन की भाजपा सरकार यह स्वीकार नहीं करेगी. भारत में मां काली-मां गंगा की पूजा होगी और बंगाल का हर नागरिक भी जय श्रीराम का उद्घोष करेगा.
    यूपी की तरह बंगाल में भी माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे
    सीएम योगी ने कहा कि हमें फिर से बंगाल की पहचान को बनाना है. उसे देश के समृद्धतम राज्यों में खड़ा करना है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव रविंद्र नाथ ठाकुर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आह्वान पर बंगाल से जो आवाज उठी, पूरे देश ने उसका अनुसरण किया. किंतु आज के बंगाल को देखकर मन द्रवित होता है. भविष्य को लेकर चिंता होती है. इस चुनाव के जरिए बंगालवासियों के पास अवसर है, उन्हें यहां की डेमोग्राफी को बदलने नहीं देना है. यूपी में सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिलाया है और डबल इंजन सरकार बनने पर यही काम बंगाल में भी होगा.
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बंगाल के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में बंगाल की जनता से कांथी दक्षिण से अरूप कुमार दास, पटाशपुर से तपन मैती, रामनगर से चंद्रशेखऱ मंडल, एगरा से दिव्येंदु अधिकारी, कांथी उत्तर से सुमिता सिन्हा तथा भगवानपुर से शांतनु प्रमाणिक को वोट देने की अपील की।

    Post Views: 39

    Related Posts

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express

    19 को सिलीगुड़ी आयेंगे भाजपा के प्रखर प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    April 16, 2026By Roaming Express

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    April 15, 2026By Roaming Express

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    – सिलीगुड़ी में भाजपा लीगल सेल से करेंगे बैठक तो अग्रसेन भवन में बुद्धिजीवियों के…

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026

    नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

    April 16, 2026
    LATEST NEWS

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1601546
    Hits Today : 815
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.