अडानी प्रकरण को जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश से जांच कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अडानी प्रकरण को जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश से जांच कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

उप्र अडानी प्रकरण को लेकर संयुक्त संसदीय समिति ( जेपीसी ) से या सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश से जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वन पर उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेगम हजरत महल (परिवर्तन चौक) से प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पैदल मार्च करते एसबीआई मुख्यालय की ओर जा रहे थे। उप्र पुलिस ने रोंकने का प्रयास किया तो केडी सिंह स्टेडियम के पास धरने पर बैठ गये। अंत में महामहिम राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन पुलिस कमिश्नर लखनऊ के माध्यम से सौंपा गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने कहा कि इसलिए जनता के हित को देखते संसद से सड़क तक संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से जहां पूरा देश विशेषकर मध्यम वर्ग परेशान और चिन्तित है। भारतीय जीवन बीमा निगम, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में हिन्दुस्तानियों के खून पसीने की कमाई को जोखिम में डालने जैसे ज्वलंत मुद्दे पर सदन में चर्चा सरकार नहीं कराना चाहती, कांग्रेस पार्टी इसके लिए संघर्षरत करती रहेगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, मनोज यादव, कृष्णकांत पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, रफत फातिमा, मुकेश सिंह चौहान, द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल, वीरेन्द्र मदान, प्रमोद सिंह, बृजेश सिंह, शहनवाज मंगल आजमी, रमेश मिश्रा, संपूर्णानंद मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह, राजेश सिंह काली, सिद्धी श्री, सैयद हसन अब्बास, डॉ0 रेहान अहमद खान, रूद्र दमन सिंह बब्लू, मनोज तिवारी, आर एस तिवारी, संजय दीक्षित, नारायण पति त्रिपाठी, शरद शुक्ला, संजय गिरि, नूर अब्बास, सुनीता रावत, परवीन खान, उबैद नासिर, साबरा खातून, सीमा चौधरी, सुशीला शर्मा, सुषमा मिश्रा, मेहताब जायसी, रुबीना रईस, डॉ0 अजय शुक्ला, तनवीर फातिमा, अजय वर्मा, अयूब सिद्दीकी, मुन्ना लाल वाल्मीकि, डॉ0 शहजाद आलम, सोमेश सिंह चौहान, हनीफ खान, राजेन्द्र पाण्डेय, नरेन्द्र त्रिपाठी, आर पी त्रिपाठी, केडी शुक्ला, संजय मिश्रा, जितेन्द्र पटेल, स‌हित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button