राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को काशी आएंगी

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 13 फरवरी को पहली बार काशी आ रही है। उनके सुरक्षा की कमान आठ आईपीएस संभालेंगे। सबकी ड्यूटी अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई है। राष्ट्रपति 13 फरवरी को आएंगी। वह करीब पांच घंटे तक शहर में रहेंगी। इस बीच कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम जाकर दर्शन-पूजन करेंगी। साथ ही दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में शामिल होंगी। इससे पहले ही कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, काशी आ रहीं राष्ट्रपति की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था प्रेसीडेंट्स बॉडी गार्ड्स संभालेंगे। बाहरी सुरक्षा घेरे में आठ आईपीएस रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button