राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया देवाधिदेव महादेव श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां गंगा की पूजन कर देशवासियों के कल्याण की कामना की

राष्ट्रपति श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को देख हुई अभिभूत, अपलक देखती रही

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां गंगा की पूजन कर देशवासियों के कल्याण की कामना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भव्य गंगा आरती का भी किया दृश्यावलोकन

राष्ट्रपति के आगमन पर मां गंगा की आरती में देव दीपावली जैसा रहा नजारा

घाट का कोना-कोना दीपों से जगमगाया

घाट को फूल-मालाओं से सजाया गया

राष्ट्रपति का बाबतपुर एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अगवानी, किया स्वागत

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंची। भारतीय वायुसेना के स्पेशल विमान से राष्ट्रपति बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंची। जहां पर उनकी अगवानी व स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक टी राम सहित कमिश्नर कौशल राज शर्मा एवं जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सड़क मार्ग से काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर पहुंची और विधिवत दर्शन पूजन व आरती किया। दर्शन पूजन पश्चात मंदिर के पुजारी ने स्मृति चिन्ह के रूप में महामहिम को बाबा काल भैरव का तस्वीर एवं प्रसाद भेट किया। तत्पश्चात राष्ट्रपति श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और यहां पर उन्होंने षोडशोपचार विधि विधान से बाबा का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को देख अभिभूत रही और अपलक देखती रही। इस दौरान महामहिम ने कॉरिडोर में भारत माता एवं अहिल्याबाई की प्रतिमा के सामने फोटो भी खिंचवाई।
इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे दशाश्वमेध घाट पहुंचा और यहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगा आरती का दृश्यावलोकन किया। नौ अर्चक मां गंगा की भव्य आरती किये। इस दौरान 21 देव कन्याएं भी मां गंगा को चंवर डुला रही थी। राष्ट्रपति के आगमन पर मां गंगा की आरती में देव दीपावली जैसा नजारा रहा। घाट का कोना-कोना दीपों से जगमगाया। घाट को फूल-मालाओं से सजाया गया था। पू रे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ज्ञानवापी मार्ग से बाबा के गर्भगृह तक डमरू की निनाद, शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से स्वागत का इंतजाम किया गया था। बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल हुई। घाट घंटा-घड़ियाल से गूंज रहा था। राष्ट्रपति मां गंगा की षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना की। राष्ट्रपति मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती देखी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला शाम लगभग सवा सात बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा, जहाँ से वे विशेष विमान से दिल्ली के लिये प्रस्थान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button