नोएडा में बेसहारा गर्भवती महिला ने ‘अपना घर आश्रम’ में दिया बेटी को जन्म, आश्रम में बंटा लड्डू

 

नोएडा: अपनों के साथ समाज की ठुकराई बेसहारा गर्भवती महिला की नोएडा पुलिस 5 महीने पहले सहारा बनी। पुलिस ने इस महिला को अपना घर आश्रम पहुँचाया।  सेक्टर 34 स्थित ‘अपना घर आश्रम’ में रह रहीं  यह महिला, नेहा प्रभु  ने बुधवार को एक स्वस्थ सुंदर कन्या को जन्म दिया है I जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं I

‘अपना घर आश्रम’ समाज के आश्रयहीन, बेसहारा, दीन-दुखियों व जीव सेवा के लिए जानी जाने वाली संख्या एवं विशिष्टता की दृष्टि से देश का अपनी श्रेणी का सबसे बड़ा आश्रम है I

32 वर्षीय नेहा प्रभु पांच महीने पहले ही इस आश्रम में लाई गयीं थीं I जिला अस्पताल में नार्मल डिलीवरी से इस सुंदर कन्या का जन्म हुआ I कन्या के आगमन से लोगों ने अपनी खुशी और प्रसन्नता का इजहार एक – दूसरे को बधाइयां देकर की I

‘अपना घर आश्रम’ में बेसहारा, निर्धन -गरीब व अछूत बीमारियों से ग्रसित मरीजों की निशुल्क देखभाल की जाती है I संस्था द्वारा ऐसे लोगों को अपनापन, चिकित्सा, शिक्षा, भोजन, आवास, वस्त्र, सेवा आदि निशुल्क प्रदान की जाती है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button