सपा मुखिया अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में आरएसएस के पथ संचलन पर मुस्लिमों ने किया पुष्पवर्षा
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230401-WA0206-780x470.jpg)
इटावा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में शनिवार को आरएसएस के पथ संचलन पर मुस्लिमों ने किया पुष्पवर्षा। शहर के मुस्लिम युवाओं बड़ी संख्या में साबित गंज चौराहे पर एकत्र होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इससे पूर्व उर्मिला भदौरिया के नेतृत्व में उनके राजा गंज स्थित प्रतिष्ठान पर तोप लगाकर फूलों की वर्षा की गई। कार्यक्रम में डॉ एके शर्मा लतीफ खान मंसूरी अध्यक्ष अजय गुप्ता महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा आशुतोष राजीव पाल अखिलेश कौशिक विवेक गुप्ता नगर सीबू तौकीर युवा नगर महामंत्री राघव यादव युवा नगर रवि कश्यप कौशल कठेरिया साला जाटव मुन्नी कुशवाह ज्योति पालीवाल पूजा तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।