भोजपुरी फिल्म स्टार आकांक्षा दुबे की मां ने कहा पुलिस ने बेटी की हत्या के तहरीर को आत्महत्या में बदल ली

कोर्ट के बाद पुलिस कमिश्नर को खत भेजकर इस मामले की विवेचना सारनाथ थाने से हस्तातंरित करने की मांग

वाराणसी। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी मां ने कोर्ट में गुहार लगायी है। कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में उन्होंने कहा है थाना सारनाथ से न्याय मिलने की उन्हें उम्मीद नहीं है। अपने अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने एक प्रार्थना पत्र जरिए रजिस्टर्ड डाक वाराणसी के पुलिस कमिश्नर को भेजा है। उन्होंने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि प्रार्थिनी मधु दूबे पत्नी छोटेलाल दुबे निवासिनी ग्रा० बरदहा थाना चौरी जनपद भदोही की है। प्रार्थिनी की बेटी का थाना सारनाथ जनपद वाराणसी के होटल सोमेन्द्र में 25/26-03-2023 की रात में हत्या कर दी गयी थी। प्रार्थिनी द्वारा अपनी बेटी की हत्या किये जाने का प्रार्थनापत्र दिया गया था परन्तु साजिशन आत्महत्या का मुद्द‌मा दर्ज कर दिया गया जिसका अपराध से 131 सन् 2023 है। मधु दुबे ने आगे लिखा है कि प्रार्थिनी को थाना पुलिस सारनाथ की विवेचना पर विश्वास नहीं है अभियुकों को लाभ पहुँचाने की गरज से थाना पुलिस सारनाथ द्वार सबूतों से छेड़छाड़ किये जाने की संभावना है इसके बाद उनके द्वारा पुलिस कमिश्नर वाराणसी से निवेदन किया है कि विवेचना थाना सारनाथ से स्थानान्तरित की जाये और होटल सोमेन्द्र की 21-03-23 से 27-03-23 तक की सी०सी०वी०वी फुटेज माननीय न्यायालय में सुरक्षा एवं न्याय हेतु दाखिल किया जाये

Back to top button