नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 116 और वार्ड सदस्य के लिए 980 प्रत्याशी चुनाव मैदान

नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 116 और वार्ड सदस्य के लिए 980 प्रत्याशी चुनाव मैदान

उप्र बस्ती जिले में नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी के दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए नपा से एक निर्दल प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। अब भाजपा, सपा और बसपा के बीच जबरदस्त मुकाबले के आसार दिखने लगा है। निर्दल प्रत्याशी नीलम चतुर्वेदी ने अपना पर्चा वापस लेने से नगर पालिका में कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए छह राजनैतिक दलों के तथा आठ निर्दल प्रत्याशी चुनाव मैदान जुटे हुए हैं। देर शाम तक निकायों के अध्यक्षों के 22 और वार्ड सदस्यों के 121 पर्चें वापस लिए गए। 10 निकायों में अंतिम रूप से अध्यक्ष पद के लिए 116 और वार्ड सदस्य के लिए 980 प्रत्याशी मैदान में हैं।नगर पालिका अध्यक्ष के ये प्रत्याशी बचे मैदान में

1. सीमा खरे भाजपा
2. नेहा वर्मा सपा
3. प्रीती त्रिपाठी बसपा
4. शबीहा खातून कांग्रेस
5. बबिता सुभासपा
6. शालू राजपाल पीआरजे
7. विनीता आप
8. नेहा शुक्ला निर्दल
9. सीमा गुप्ता निर्दल
10. अमृता निर्दल
11. जाफरूनिशां निर्दल
12. सुबुही निकहत निर्दल
13. राजेश्वरी निर्दल
14. रोशनजहां निर्दल

 

रूधौली नगर पंचायत चुनाव में

अध्यक्ष पद के लिए 16 प्रत्याशी जबकि सभासद पद के लिए 124 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।जिसमें
भाजपा से संगीता जायसवाल,
कांग्रेस से सुनीता पत्नी राकेश चौधरी,
सपा से धीरसेन निषाद,
बसपा से बलराम यादव,
आप से राजकुमार सोनी,
आजाद समाज पार्टी से सफीना खातून,
रालोद से विनोद कुमार तथा
निर्दलीय में मो शमीम, सुनीता पत्नी राजकुमार सोनी, सुग्रीव, जया यादव, राकेश चौधरी, मुखलाल निषाद, वीरसिंह, रामकेवल, से नारायण सहित कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं।
सभासद पद
अंबेडकर नगर में सात,

कामता नगर वार्ड में नौ,
लोहिया नगर में छह,
रूद्रनगर में छह,
दीनदयाल नगर में सात,
विंध्यवाष्नी नगर मे 11,
शान्तीनगर वार्ड में नौ,
इन्द्रिरा नगर वार्ड में 13,
शहीद शिवगुलाम सिंह वार्ड से तीन,
बालेश्वरी नगर वार्ड से छह,
नेता सुबाषचन्द्र बोस नगर से सात,
गांधीनगर में 17,
श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से नौ,
शास्त्रत्त्ीनगर में तीन,
शहीद कीर्तिकर निषाद वार्ड से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

Back to top button