जेवर साफ करने का झांसा देकर गहने लेकर फरार
जेवर साफ करने का झांसा देकर गहने लेकर फरार
उप्र बस्ती जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कटईया में सोमवार को दोपहर बाइक सवार दो ठगों ने एक महिला को झांसा देकर लाखों को जेवरात फरार हो गए। महिला को जब जानकारी हुआ तो शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों ठग बाइक पर बैठकर भाग गए। पीड़ित ने इसकी सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। एसओ कप्तानगंज रोहित उपाध्याय ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। कटैया गांव में सोमवार को दोपहर रोहित तिवारी के घर पर बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे, जो अपने आप को ज्वैलर्स बताया। दोनों ने घर के महिला साधना तिवारी से सोने-चांदी के जेवरात को साफ करने की बात कही। साधना तिवारी ने पहले पायल को साफ कराया। इसके बाद दोनों ठगों ने महिलाओं को भरोसे लेकर सोने के जेवर को भी साफ करने की बात कही। रोहित तिवारी की मानें तो उनकी पत्नी साधना सोने के कुछ जेवरात को साफ करने के लिए लाईं और घर में पानी लेने चली गई। इसी दौरान दोनों ठग बाइक पर बैठकर भाग गए। महिला शोर मचाती रही, तब तक ठग भाग चुके थे।