विश्व प्रसिद्ध स्वामी नारायण छपिया धाम मन्दिर का स्थापना दिवस पाटोत्सव थूमधाम से मनाया गया

 

गोण्डा।विश्व प्रसिद्ध स्वामी नारायन छपिया धाम मंदिर का स्थापना दिवस पाटोत्सव  धूम धाम से मनाया गया एव॔ भगवान घनश्याम के छप्पन प्रकार के भोग अन्न कूट लगाया गया ।अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महंत स्वामी और भक्तों ने जल के साथ केसर,दूध,दही,जल,शहद,फलोंऔरअनाज के रसों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाअभिषेक कराया ।अनेक संतो और हरि भक्तों ने अभिषेक में हिस्सा लिया। भगवान की भव्य झांकी सजायी गयी।अनेक धार्मिक अनुष्ठान किया गया। विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना किया गया। अन्नकूट छप्पन भोग दर्शन महोत्सव का आयोजन किया गया।मुख्य यजमान ने विभिन्न व्यंजनों लड्डू, बर्फी, साटा, घारी, गुलाब जामुन, जलेबी, फलों और सब्जियों से छप्पन भोग लगाया गया। महंत स्वामी देव प्रकाशजी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी ने पूजन कराया स्वामी नारायण का जाप किया गया।दिव्य आरती की गई।

जन्मस्थली की महिमा का वर्णन किया। धन्य है यह माटी जहाँ प्रभु घनश्याम महराज ने जन्म लिया। यहां के कण कण में भगवान का वास है।भगवान विश्व का कल्याण करे। सैकड़ों की संख्या में हरि भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। देवस्वामी,दर्शन स्वामी, शास्त्री स्वामी राम कृष्ण दास, वी पी स्वामी, कन्नू भाई,  सुधांशु गुप्त बसंत, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, विष्णु विवेक शुक्ला, जीतू भाई,शान्ति लाल महराज,सागर भगत, जकशन तिवारी,अयोध्या भाई,प्रहलाद तिवारी रहे।

Back to top button