डिम्पल घर घर जाकर हाथ जोड़कर मांग रहीं वोट

डिम्पल यादव ने कहा कि नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर मैनपुरी के विकास को आगे बढ़ाएंगे

लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने आज कुरावली क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान जनसम्पर्क करते हुए कहा कि यहां के लोगों को नेताजी मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाने का काम किया। समाजवादी पार्टी की सरकार ने इस क्षेत्र में बहुत काम किया है। यहां के लोगों को भाजपा भटका नहीं सकती है।
उन्होंने आज चुनाव कार्यालय जीटी रोड, कुरावली से प्रारम्भ कर सतीश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य के जीटी रोड स्थित आवास, ग्राम पनवाह, ग्राम सरीफपुर, ग्राम पहाड़पुर, ग्राम इसईखास, ग्राम सोनई, पडरिया चौराहा, ज्योति, नई मंडी के सामने शश्याम सुन्दर सक्सेना आवास पर सम्पर्क किया। श्रीमती यादव ने कई नुक्कड़ सभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां के मतदाता 05 दिसम्बर 2022 को समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल वाले बटन को ईवीएम में दबा कर इतिहास रचने जा रहे हैं।।श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर मैनपुरी के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button