पारिवारिक विवाद में पिता-पुत्र की निर्मम हत्या

पारिवारिक विवाद में पिता-पुत्र की निर्मम हत्या

*जनपद मुख्यालय पर डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप पारिवारिक विवाद में पिता-पुत्र की निर्मम हत्या घर के भीतर एक महिला भी गम्भीर रूप से घायल,सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी*

अम्बेडकरनगर :शहजादपुर पुलिस चौकी के निकट नई सड़क पर सिटी पैलेस के पास अमरदीप ज्वेलर्स के परिवार का मामला है। घटना की सूचना पर भारी भीड़ व पुलिस बल पहुंच गया। चर्चा है कि महिला के शोर मचाने पर हत्यारा फरार हो गया हालांकि पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना में 65 वर्षीय कृष्ण सेठ पुत्र लालता प्रसाद सेठ व 25 वर्षीय आंनद सेठ पुत्र कृष्ना सेठ की मौत हो गई है। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान बताये जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त खूनी संघर्ष की घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है हालांकि अभी तक घटना के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय मौजूद हैं तथा स्वाट टीम व फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।

Back to top button