भारतीय रेलवे मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डी के चक्रवर्ती का काशी में जोरदार स्वागत

 

वाराणसी। क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य और भारतीय रेलवे मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डी के चक्रवर्ती के वाराणसी आगमन पर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ एवं उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में आगामी रेलवे यूनियन चुनाव को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बैठक में सभी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन करते हुए बताया कि भारतीय रेलवे मजदूर संघ कर्मचारी हितों के साथ राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए निरंतर आगे बढ़ने वाली ट्रेड यूनियन हैं। न्यू पेंशन स्कीम के विरोध का ढोंग करने के वाले और राजनीतिक लाभ प्राप्त जालसाज/धोखेबाज ट्रेड यूनियन से सतर्क रहने की सलाह दी। पूरानी पेंशन योजना (OPS) की मांग को लेकर संघ द्वारा 22 नवंबर 2023 को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित विशाल जनसभा/धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने हेतु सभी पदाधिकारी/कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री विशेश्वर राय, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के मंडल मंत्री हरि नारायण शर्मा, संगठन मंत्री विकास केशरी, शाखा अध्यक्ष डी के शर्मा, विकाश नारायन वर्मा, रंजीत कुमार, पी के सिंह, बिरजू कुमार, राजेंद्र जी, अयोध्या गुप्ता एवं उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष
रणजीत पाण्डेय, जोनल उपाध्यक्ष आर. पी पाण्डेय, मंडल कोषाध्यक्ष सुधीर पाण्डेय, सदस्य एस.बी.पाण्डेय आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Back to top button