मोदी-योगी सरकारें संविधान-जनतंत्र विरोधी है: माकपा

इटावा । सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव के समर्थन में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उनवा संतोषपुर, राजपुर, बर्रा, भैंसरई, न0 छत्ते में जनसम्पर्क किया।
माकपा के प्रांतीय नेता मुकुट सिंह ने भाजपा की मोदी-योगी सरकारों पर सविंधान, जनतंत्र विरोधी और तानाशाही पर चलने के आरोप लगाते हुए कहा कि मैनपुरी चुनाव में सरकारी मशीनरी का नंगा दुरूपयोग कर मतदाताओ को डराया जा रहा है। जनता एकजुट होकर मंुहतोड जबाब देगी।
मोदी-योगी सरकारों में किसान मजदूर एवं आम जनता त्रस्त हैं, बडे पूंजीपती मस्त है। खेती-किसानी का संकट, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। आपसी भाईचारा खतरे में है। मैनपुरी में भाजपा की हार का संदेश 2024 तक जायेगा।
विश्राम सिंह, संतोष शाक्य, मदन लाल शाक्य, हरश्चिंद्र शाक्य, विवेक यादव, डा0 मुन्नालाल कठेरिया, राजेन्द्र जाटव प्रधान, दिलासाराम जाटव, रोशन लाल जाटव, परशुराम शाक्य बाबा जी, संतोष राजपूत, मुलायम सिंह राजपूत, जबर सिंह शाक्य आदि साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button