बस्ती में एक नगर पंचायत में चुना लड़ पाएंगे सामान्य वर्ग के प्रत्याशी
बस्ती में एक नगर पंचायत में चुना लड़ पाएंगे सामान्य वर्ग के प्रत्याशी

– नगर पालिका सहित चार निकायों की सीटें ओबीसी
– एससी वर्ग के खाते में गईं नगर बाजार, यूआई गायघाट की सीटें
उप्र बस्ती जिले के नगर पालिका व नगर पंचायतों की शासन ने देर शाम सूची जारी कर दी। इस सूची में भानपुर को छोड़ कर नगर पालिका व नगर पंचायतों के आरक्षण घोषित हो गया। आरक्षण की सूची घोषित होते ही कईयों को चेहरे निराश हो गए, जबकि कई के चेहरे खिल गए।
सूची के अनुसार तीन सीटों पर सामान्य महिला जबकि एक सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला को मौका मिलेगा। अनुसूचित के दो, सामान्य को एक जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में तीन सीटें गई हैं।
शासन की घोषित आरक्षण सूची के अनुसार नगर पालिका परिषद इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में रखा गया है। इसके अलावा नगर बाजार व गायघाट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। रुधौली, गनेशपुर व बभनान को सामान्य महिला, मुंडेरवा को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के खाते में सीट आरक्षित हुई है। बनकटी को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है, जबकि कप्तानगंज, हर्रैया को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।